Are you also troubled by fake news on WhatsApp? क्या आप भी व्हाट्सएप पर फर्जी न्यूज़ से परेशान हैं तो जाने व्हाट्सएप का नया अपडेट

 

Watsapp search tool web imaige

अगर आप भी व्हाट्सएप पर फर्जी न्यूज़ से परेशान है तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है और आप इसे पूरा पढ़ कर यह पता कर सकते हैं कि व्हाट्सएप ने इस समस्या का समाधान कर दिया है व्हाट्सएप में नया अपडेट दिया है व्हाट्सएप यूजर्स को

 चलिए जानते हैं इस अपडेट के बारे में 

 दोस्तों कई दिनों से व्हाट्सएप पर फर्जी न्यूज़ और कई ऐसे मैसेज को रोकने के लिए  व्हाट्सएप  कार्य कर रही है  जैसे कि इसको रोकने के लिए व्हाट्सएप ने  थोड़े ही दिन पहले मैसेज फॉरवर्ड को सीमित किया जिसे आप पांच लोगों या पांच ग्रुप में ही किसी पोस्ट को शेयर कर सकते हो और उसके बाद में व्हाट्सएप के द्वारा पोस्ट लेबल का अपडेट दिया गया जिससे अगर किसी पोस्ट को बार-बार शेयर किया जाता है तो उस पोस्ट पर डबल राइट के चिन्ह आ जाएंग


 ऐसी फर्जी और फालतू न्यूज़ या मैसेज से लोग व्हाट्सएप पर परेशान हो गए हैं अगर दोस्तों आप के भी पास व्हाट्सएप ग्रुप या व्हाट्सएप पर ऐसी कोई न्यूज़ आती है जिसमें  कोई लिंक के साथ न्यूज़ हो और आप उसे जानना चाहते हैं कि यह न्यूज़ फर्जी है या सही तो इसके लिए व्हाट्सएप ने एक अपडेट दिया है

   अपडेट 

  • अगर कोई लिंक के साथ न्यूज़ आती है तो उस न्यूज़ के राइट साइड में आपको एक सर्च  🔍 का आइकन दिखाई देगा
  • सर्च के आइकन पर आप क्लिक  करते हो तो आपको उस न्यूज़ से संबंधित सारी लिंक गूगल पर खुल जाएगी
  • और आपको एक क्लिक में पता चल जाएगा कि न्यूज़ सही है या गलत
  • अगर व्हाट्सएप की टीम ने उस खबर को पहले से फैक्ट चेक किया होगा तो उसका लिंक भी आपको मिल जाएगा

इस अपडेट का नाम है सर्च टूल और दोस्तों इस अपडेट के लिए व्हाट्सएप ने गूगल से साझेदारी की है

फिलहाल व्हाट्सएप पर यह फीचर ब्राजील इटली आयरलैंड स्पेन मेक्सिको अमेरिका में लाइव हो गया है भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है यह फीचर आइसो वेब और एंड्राइड तीनों वर्जन पर काम करेगा